प्रेमजाल में फंसाकर युवक नाबालिग लड़की से संबंध बनाता रहा। लड़की ने जब शादी की बात की तो युवक मुकर गया।
जेएनएन, मोगा। गांव की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को युवक ने प्रेमजाल में फंसाया और फिर उसे अपने साथ भगा ले गया। दोनों कई दिनों तक साथ रहे। इस दौरान युवक उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में लड़की ने जब उससे शादी करने की इच्छा जताई तो युवक मुकर गया। पुलिस ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कर दी है।
गांव टूनिके निवासी 15 वर्षीय लड़की के मुताबिक मोगा शहर के रहने वाले प्रभजोत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया। वह उसके प्रेम में फंसती चली गई। एक दिन युवक उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया। कई दिनों तक वह युवक के साथ रही।
इस दौरान युवक उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। लड़की ने बताया कि जब उसने युवक से शादी की बात की तो वह मुकर गया। उसने कहा कि वह दूसरी जाति की है इसलिए वह उससे शादी नहीं कर सकता। पुलिस ने मेडिकल करवाने के बाद युवक पर दुष्कर्म की धाराओं के साथ-साथ चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट में नामजद कर दिया है। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment