विवाहित प्रेमिका की मिलने पहुंचा युवक, मिली ऐसी सजा, सुनकर कांप जायेगी रूह - Indian Express News

Breaking

Post Top Ad

Wednesday, 20 September 2017

विवाहित प्रेमिका की मिलने पहुंचा युवक, मिली ऐसी सजा, सुनकर कांप जायेगी रूह

प्रेमिका की ससुराल पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी मौत हो गई।
प. चंपारण [जेएनएन]। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में एक युवक और युवती के बीच कई वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती की शादी हो चुकी थी और वह अपने ससुराल में रहती थी। उसका पति बाहर काम करता था। इस बीच प्रेमी अक्सर प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल जाता रहता था। मंगलवार की रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने देख लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। 

घटना पश्चिम चंपारण जिले के साठी थाना क्षेत्र के वसंतपुर का है। मृत युवक की पहचान सतवरिया निवासी सुकेश शर्मा (26) के रूप में हुई। पुलिस ने प्रेमिका समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष अवधेश झा ने कहा कि प्रेम प्रसंग में हत्या हुई। मृत युवक के पिता जनक शर्मा ने एफआइआर दर्ज कराई है। पुलिस छानबीन में जुटी है।

घटना में नामजद शुक्ल यादव ,जनक यादव (बसंतपुर), भरत यादव (सतवरिया) को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, बुधवार देर शाम सुकेश की प्रेमिका को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। महिला का पति बाहर काम करता है। सुकेश के साथ उसका तीन -चार वर्षों से प्रेम प्रसंग था। 

बताया गया कि सुकेश मंगलवार देर रात प्रेमिका की ससुराल पहुंच गया। जहां प्रेमिका के ससुराल वालों ने पकड़ लिया और मारपीट कर अधमरा कर दिया। काफी देर से सूचना मिलने के कारण पुलिस बुधवार सुबह पांच बजे बसंतपुर पहुंची। उस समय सुकेश जिंदा था।

घायलावस्था में उसे पुलिस ने चनपटिया पीएचसी मे भर्ती कराया। लेकिन, इलाज के दौरान मौत हो गई। सुकेश के पिता ने कहा कि बेटे को कई बार समझाया, लेकिन बात नहीं मानी। घटना से दो दिन पूर्व महिला के पिता ने धमकी भी दी थी। 

पिता सुकेश पर नजर रखने लगे। मंगलवार रात10 बजे सुकेश खाना खाकर सो गया। इसके बाद पिता भी सोने चले गए। सुबह सात बजे साठी पुलिस ने फोन पर घटना की सूचना दी तो परिजन थाना पहुंचे। जहां एक वैन में शव रखा था। बताया कि सुकेश देर रात में चुपके से साइकिल लेकर निकला। उसकी साइकिल व मोबाइल गायब है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad